संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी झुंझुनू।
जिले के क्यामसर गांव में बिटिया को घोड़ी पर बैठा कर गाजे बाजे के साथ बिंदोरी निकाली गई। ग्यारसी लाल जीनोलिया ने बताया कि अध्यापक श्रवण कुमार आलड़िया क्यामसर की सुपुत्री अलका आलड़िया की शादी महेंद्र सिंह डंडिया सहायक अभियन्ता पंचायत समिति चिड़ावा के सुपुत्र पीयूष डंडिया के साथ 22 नवंबर को सम्पन होने वाली है। अध्यापक ने घोड़ी पर बैठाकर अपनी सुपुत्री की बिन्दोरी पूरे गांव में गाजे-बाजे से निकाल कर जनता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अच्छा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में बेटियों को शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तौर पर सुदृढ़ बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ताऊ पूर्व बैंक मैनेजर महेंद्र कुमार सहित समस्त परिवारजन एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।