सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ 5 साल से रेप कर रहा था।

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा।

आरकेपुरम इलाके में सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ 5 साल से रेप कर रहा था। परेशान होकर बेटी अपनी मां के साथ थाने पहुंच मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। 17 साल की नाबालिग लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बालिका गृह में अस्थाई रूप से आश्रय दिलाया गया है।

नाबालिग बेटी ने शिकायत में बताया कि आरोपी पिता शराब पीकर उसके साथ पिछले 5 साल से लगातार रेप कर रहा था। इस बारे में उसने अपनी मां को बताया। उन्होंने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की मां ने 5 साल पहले आरोपी से दूसरी शादी की थी। 5 साल पहले ही घर में अकेली पाकर आरोपी ने शराब के नशे में किशोरी से दुष्कर्म किया। उसके बाद वह मारपीट कर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले अभी जब किशोरी की मां ने विरोध जताया तो उसकी मां को बेरहमी से पीटा।

नाबालिग ने बताया कि आरोपी पिता बुधवार देर रात को शराब के नशे में घर आया और किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसका रेप किया