विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान
बारां में छात्र संघ चुनाव के परिणाम हुए घोषित शहर के दोनों कॉलेजों पर एबीवीपी ने मारी बाजी
जिले के 9 कॉलेजों में से5पर एबीवीपी ने मारी बाजी 3पर एनएसयूआई एक कॉलेज में निर्दलीय हुआ विजय बारां जिले मैं संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए हैं जिले के 9 कॉलेज में से 5में एबीवीपी 3 एनएसयूआई 1 कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है बारां शहर के दोनों कॉलेज मैं एबीवीपी के प्रत्याशी विजय घोषित हुए हैं वॉइस पीजी कॉलेज से एबीवीपी के जुगल किशोर मीणा 11 वोटों से विजई घोषित हुए हैं वही
गर्ल्स कॉलेज से एबीवीपी की वैशाली वैष्णव 87मत से विजयी घोषित हुई है गर्ल्स कॉलेज में चारों पैनल पर एबीवीपी ने जीत हासिल की है उपाध्यक्ष पद पर भारती नागर सचिव रिया शर्मा संयुक्त सचिव पद पर कविता मीणा निर्वाचित हुई है
अंता में एबीवीपी के हिम्मत सिंह विजई हुए हैं मांगरोल में एबीवीपी के नितेश, अटरू महाविद्यालय से एनएसयूआई के मनीष गुर्जर ,केलवाड़ा से एनएसयूआई के सिद्धार्थ, शाहाबाद महाविद्यालय से एनएसयूआई के बिरजू सहरिया ,छबड़ा राजकीय महाविद्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मालव
छिपाबड़ोद के प्रेम सिह सिंघवी महाविद्यालय से एबीवीपी के हेमंत मीणा को विजयी घोषित किया गया है परिणाम की घोषणा के साथ ही छात्रों ने जमकर नारेबाजी की वही अपने प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस छात्र चुनाव की मतगणना स्थल पर परिणाम आने तक छात्र जहां जमकर नारेबाजी करते रहे वहीं पुलिस और प्रशासन भी खाता अलर्ट रहा परिणाम की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली