रमा एकादशी पर हुआ अलौकिक शृंगार और ताली संकीर्तन

भरतपुर, रमा एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर श्री सत्यनारायण जी एवम खाटू श्याम जी पुराने डाक खाने कोतवाली बाज़ार स्थित श्याम बाबा का अलोकिक एवम भव्य श्रंगार हुआ।  शाम 8  बजे से ताली संकीर्तन हम लाडले खाटू वाले के मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा किया गया जिसमे मंडल के दीपक सिंघल, नमन मित्तल, राज गर्ग, अमन गर्ग, दीनानाथ और भी अन्य सदस्य एवं कॉलोनीवासी भी मौजूद रहे। उन्होने मिलकर बाबा की ज्योत प्रज्जावलित की और बाबा श्याम के मीठे मीठे भजनों साथ संकीर्तन किया गया जो कि प्रभु इच्छा तक चला जिसमे भक्तो  ने खूब आनंद लिया तथा भजन भी गाए।  खाटू श्याम जी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और भक्त जनों में प्रसादी वितरण किया गया। ये जानकारी मंदिर के महंत कृष्ण कांत महाराज ने दी।