19 वी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर मीत अहमदाबाद के लिए टीम रवाना

भरतपुर, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिरमौर गुर्जर ने बताया कि भारतीय एथलीट संघ नई दिल्ली व गुजरात एथलीट संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 16 से 18 फरवरी तक सरदार पटेल स्टेडियम अहमदाबाद गुजरात में 19 वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला एथलीट संघ भरतपुर के तत्वाधान में जिले से 12 सदस्य टीम विभिन्न स्पर्धा भाग लेने के लिए अंडर 14 में शिवम तिवारी, वी शिवराज सिंह अंडर 16 में गर्ल्स में है रचना कुमारी व ममतेश बॉयज अंडर 16 नंबर एक नितिन चौधरी, अंकित, जनक, रूपेंद्र, पंकज, संस्कार सिंह, विशाल कुमार व कोच मैनेजर कन्हैया पटेल व सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट देकर के रवाना किया गया । इस मौके पर विष्णु मित्तल पार्षद उदय सिंह पार्षद, सीताराम दमदम, जगन, मुकेश मुद्गल आदि ने खिलाड़ियों को धन्यवाद देकर रवाना किया गया ।