Rhul Gandhi की सुरक्षा में सेंध के आरोप पर केंद्रीय बल ने उनको ही दोषी ठहराया

जयपुर। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। और अब देश की राजधानी दिल्ली में पहुंच चुकी है। इस यात्रा के दौरान कई मौके ऐसे आये जब राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी। इस बात को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र लिखे जाने के बाद केंद्रिय    अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने 24 दिसंबर के मार्च के दौरान अपने नेता की सुरक्षा में उल्लंघन के कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि खुद राहुल गांधी ने ही कई बार  सुरक्षा प्रोटोकॉल तोडा है। 

केंद्रीय बल की प्रतिक्रिया कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस श्री गांधी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह से विफल रही है क्योंकि यात्रा राजधानी से होकर गुजरी थी।  बता दें कि अब राहुल गांधी की यह यात्रा पंजाब और जम्मू कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाली है। ऐसे में कांग्रेस ने उनके नेताओं के लिए  केंद्र सरकार से  उचित सुरक्षा की मांग की है।