धमाके की आवाज से मकान धराशाई एक जने की मौत दो घायल,, डीवाईएसपी के पास टाइम नहीं जानकारी देने का

Vishnu bhardwaj

 बारां देवरी 18 अप्रैल जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के कस्बा देवरी में सोमवार को सवेरे मुरारीलाल धाकड़ के मकान में अचानक ब्लास्ट होने से मकान ध्वस्त हो गया, तथा मकान मालिक मुरारी लाल धाकड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सरोज वह किराए से रही रही टीचर रुक्मणी घायल हो गए जिन्हें शाहबाद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 6:00 बजे अचानक एक बम विस्फोट की जैसी आवाज का धमाका हुआ जिससे मकान धराशाई हो गया जिसमें मकान मालिक मुरारी लाल धाकड़ 50 वर्ष की दबने से मौत हो गई तथा उसकी पत्नी सरोज धाकड़ 45 वर्ष व मकान में किराए से रह रही अध्यापिका रुकमणी भी घायल हो गई जिन्हें शाहबाद स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए रेफर किया गया सूत्रों के अनुसार शाहबाद पुलिस को इतना कर दी गई जो मौके पर पहुंच कर ब्लास्ट की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है जब हमारे संवाददाता ने शाहबाद डीवाईएसपी कजोड़ मल मीणा से घटना की जानकारी मांगी गई तो तो उन्होंने कहा कि मैं अभी कई काम में व्यस्त हूं आप की खबर के लिए मेरा काम नहीं छोड़ सकता घटना की जानकारी मिलते ही बारां पुलिस के आला अधिकारी देवरी के लिए रवाना हो गए समाचार लिखे जाने तक पता नहीं लग पाया कि ब्लास्ट गैस सिलेंडर का है या किसी और कारण से