संवाददाता गौतम के गट्स
जोधपुर।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि दिनांक 15 मार्च 2022 को ग्राम बैगटी कल्ला के पास स्थित फेक्ट्री सच्चियाय मां कोंटेक्स में डकैती की घटना कारित करने वाले 06 डकैतों को 03 हथियारों के साथ 31 राउण्ड, घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार, नकली भारतीय मुद्रा, कई इलेक्ट्रोनिक उपकरणों, फर्जी नम्बर प्लेट्स सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण - दिनांक 15.03.2022 को परिवादी जुगलकिशोर पुत्र शंकरलाल जी राठी निवासी मथानिया हाल बैंगटी कल्ला का ने रिपोर्ट इस प्रकार से पेश कि की मेरी बैंगटी कला सच्चियाय माँ कोटेक्स नाम से सन् 2015 से चला रहा हूं। मन्डी का लाईन्सेस है उक्त फैक्ट्री मे रायङा कपास की खरीद करते है। फैक्ट्री के पास मेरी इन्ड्रस्ट्रीज है आज दिनांक 15.03.2022 को सुबह मै मेरी ऑफिस मे खङा था मेरा पुत्र अशोक कुमार बाहर फैक्ट्री में था वक्त करीब सुबह 8.15 बजे एक सफेद रंग की कार फैक्ट्री के मैन गेट से अन्दर आयी उसमे से चार आदमी मुंह बन्दे हुए नीचे उतरे व कार को वापस गेट पर ले जाकर खड़ी कर दी उसमे मे से तीन आदमी मेरे ऑफिस मे मेरे पास आये जिनमें से दो के पास हाथो मे पिस्टल थी एक के हाथ में चाकू था, इन्होंने मुझे धमकाते हुए पिस्तोल व चाकू दिखाकर कहने लगे जल्दी से रुपये निकालो मैंने कहा तुम कौन हो कहां से आये हो इतने कहने पर एक ने मेरे ऊपर पिस्तोल से फायर किया जो मेरे पेट के पास कमीज को फाङते हुए काउन्टर के लगा दूसरे ने भी फायर किया जो चला नही मेरे को एक ने धक्का देकर गिरा दिया तथा मेरे गले पहनी सोने की चेन खींचकर ले ली मुझे चाकू दिखाकर डराया धमकाया तथा गले की चाबी मांगी तो मैंने कहा चाबी मेरे पास नहीं है ऊपर है फिर उन्होने गले को खींचकर संभाले फिर बाहर निकले तो सामने सामने मेरा पुत्र अशोक राठी खङा था मै भी इनके पीछे-पीछे बाहर आ गया तब इन लोगो ने मेरे पुत्र पर भी फायर किये जिससे मेरे पुत्र के बांये पैर के घुटने पर गोली लगी जिससे वो नीचे गिर गया इतने मे फैक्ट्री में काम करने वाले भंवरलाल, सुनीलजी भेराराम व मजदूर को आते देख वे चारो फायर करते हुए कार में बैठकर बैगंटी कला गांव की तरफ कार लेकर भाग गये उक्त रिपोर्ट से मामला थाना फलोदी में जुर्म धारा 307,394,323, 342,452 भादस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जो बाद घटना तस्दीक होने पर जुर्म धारा 395, 397, 307, 452, 342 भादस. 3/25, 3/25(6), 4/25, 5/27 आर्म्स एक्ट में अनुसंधानिक है।
कार्यवाही पुलिस विवरण - पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए प्रकरण का खुलासा कर डकैतों को अतिशीघ्र गिरफतार करने के निर्देश दिये । जिस पर तुरन्त जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा जिला जोधपुर ग्रामीण, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर में ’’ए’’ श्रेणी की नाकाबंदी करवायी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पहुॅचकर मौका मुआयना किया जाकर, अरुण कुमार माच्या अति0 पुलिस अधीक्षक फलोदी व रामकरणसिंह मलिण्डा वृताधिकारी वृत फलोदी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना फलादी राकेश ख्यालिया नि.पु. व डी.एस.टी. प्रभारी दीपसिंह उ.नि. के साथ टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम की मीटिंग ली जाकर उक्त डकैतों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
उक्त टीम द्वारा थाना फलोदी क्षेत्र व उसके आस-पास के क्षेत्र यथा जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, नागौर क्षेत्र के सभी रूट वाईज सीसीटीवी फुटेज लिये जाकर उनका विश्लेषण किया गया तथा इसके आधार पर संदिग्धों के विडियो फुटेज लिये जाकर उनके बारें में जानकारी हासिल करने के प्रयास किये गयें।
घटना के बाद से टीम द्वारा लगातार कार्य करते हुये घटना के मुख्य अभियुक्त, विभिन्न सहयोगियों, मुख्य साजिशकर्ता के धडपकड़ करने के निर्देश पर श्री राकेश ख्यालियां नि.पु. थानाधिकारी फलोदी द्वारा इस घटना के सम्बन्ध में आसूचना एकत्रित करने व श्री अमानाराम सउनि. जिला स्पेशल टीम द्वारा इस घटना के अभियुक्त, विभिन्न सहयोगियों, मुख्य साजिशकर्ता का तकनीकी डाटाबैस एकत्रित कर जानकारी हासिल की। थानाधिकारी फलोदी श्री राकेश ख्यालियां को मुखबीर खास से प्राप्त आसूचना के आधार पर व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर घटना का पर्दाफाश किया जाकर डकैत मुलजिमों को गिरफ्तार किये गये।
इस आसूचना, सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर इस घटना को कारित करने में मुख्य भूमिका 1. शैतान सिंह उर्फ जोखिम भरा बन्ना पुत्र भारत सिंह उम्र 25 वर्ष जाति राजपूत निवासी गिंगला थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर ग्रामीण 2. भूपेंद्र सिंह उर्फ भरतसिंह पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गिगाला थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर ग्रामीण 3. हनुमान सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 36 जाति शेखावत राजपूत निवासी दातारामगढ़, जयपुर 4. बलबीर सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी भाकरोड़ थाना खीवसर नागौर 5. गणपत पुत्र भवंराराम जाति जाट उम्र 27 वर्ष निवासी बिरसालू थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर ग्रामीण 6. मनीष वर्मा पुत्र ताराचंद जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी खेड़ीराम आकोड़ा थाना फुलेरा जयपुर के साथ 03 अन्य अभियुक्तों की पहचान की गयी।
तरीका वारदात - इस गैंग के मुख्य सरगना हनुमानसिंह, शैतानसिंह व भूपेन्द्रसिंह द्वारा अवैध रूप से हथियारों की खरीद फरोख्त कर लग्जरी कार के द्वारा अपने इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से विभिन्न एप्प से विदेशी नम्बरों से आपस में सर्म्पक कर गैंग का गठन करते है इस गैंग द्वारा जोधपुर ग्रामीण, जोधपुर कमिश्नरेट, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर में डकैती के लिये जगह चयनित कर उसकी एक-दो दिन पहले रैकी करते है तत्पश्चात एप्प के जरिये वाहनों के नम्बरों का पता कर एरियानुसार लग्जरी वाहनों के नम्बर प्लेट्स तैयार कर उस स्थानों में घुसते है। उसके पश्चात् हथियारों से लैंस होकर घटना के जगह प्रवेश करते है और लगातार हथियारों से फायरिंग कर घटना को अंजाम देते है।
गिरफ्तार मुलजिम -
1. शैतान सिंह उर्फ जोखिम भरा बन्ना पुत्र भारत सिंह उम्र 25 वर्ष जाति राजपूत निवासी गिंगला थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर ग्रामीण - उक्त मुलजिम के विरूद्व 12 प्रकरण पुलिस थाना बाप, देचू, फलोदी, पोकरण, खेड़ापा, जिला जैसलमेर व जोधपुर कमिश्नरेट में अपराधिक प्रकरण दर्ज है जो कि लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी के साथ मारपीट, फायरिंग के साथ मादक पदार्थो में वान्छित मुलजिम है साथ जिला जोधपुर ग्रामीण के टॉप टेन के अभियुक्तों में 2000 का ईनामी अपराधी है।
2. भूपेंद्र सिंह उर्फ भरतसिंह पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गिगाला थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर ग्रामीण - उक्त मुलजिम के विरूद्व 14 प्रकरण पुलिस थाना बाप, देचू, फलोदी, पोकरण, खेड़ापा, जिला जैसलमेर व जोधपुर कमिश्नरेट में अपराधिक प्रकरण दर्ज है जो कि लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी के साथ मारपीट, फायरिंग के साथ मादक पदार्थो में वान्छित मुलजिम है साथ जिला जोधपुर कमिश्नरेट का ईनामी अपराधी है।
3. हनुमान सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 36 जाति शेखावत राजपूत निवासी दातारामगढ़, जयपुर - उक्त मुलजिम के विरूद्व 02 प्रकरण पुलिस थाना मुरलीपुरा, जयपुर पश्चिम व दातारामगढ़, सीकर में अपराधिक प्रकरण दर्ज है जो कि आर्म्स एक्ट के साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट आदि में वान्छित मुलजिम है।
4. बलबीर सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी भाकरोद थाना खीवसर नागौर
5. गणपत पुत्र भवंराराम जाति जाट उम्र 27 वर्ष निवासी बिरसालू थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर ग्रामीण - उक्त मुलजिम के विरूद्व 02 प्रकरण पुलिस थाना औसियां व कुड़ी भगतासनी जोधपुर कमिश्नरेट में अपराधिक प्रकरण दर्ज है जो कि मादक पदार्थो के साथ धोखाधड़ी व डकैती में वान्छित मुलजिम है।
6. मनीष वर्मा पुत्र ताराचंद जाति बलाई उम्र 21 साल निवासी खेड़ीराम आकोड़ा थाना फुलेरा जयपुर
इन मुलजिमानों की धड़पकड़ हेतु गठित टीम द्वारा जोधपुर कमिश्नरेट व थाना खीवसर जिला नागौर में दबिंश दी गयी। इस हेतु पुलिस टीम द्वारा इनको पकड़ने के लिये स्थानीय पुलिस के साथ इनके ठिकानों के स्थान पर 4-5 किलोमीटर पैदल चलकर रहवासी स्थानों पर पहुॅचें। जैसे ही इन अपराधियों को पकड़ने के टीम करीब पहुॅचने पर ये डकैत एकदम हमला करने लगे, जिस पर पुलिस टीम की सजगता से त्वरित कार्यवाही कर अपनी सिखलायी अनुसार कार्यकर इन पर तत्काल काबू पाया जाकर इनको हथियारों सहित दबोच लिया गया। इन मुलजिमानों के कब्जे से 01 पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 31 जिन्दा राउण्ड, खाली खोखे 02 व एक धारदार चाकू बरामद कर घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार प20 कार बरामद की गयी जिसकी तलाश लेने पर 01 लाख 74 हजार 500 रूपये के नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गयी। इन डकैत मुलजिमानों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा सलिंप्त अन्य शरीक मुलजिमानों के बारें में पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
नकली/जाली भारतीय मुद्रा को अपने कब्जे में रखते हुये असली के रूप काम में लेने पर मुलजिम हनुमानसिंह के विरूद्व पृथक मुकदमा नोडल पुलिस थाना बिलाड़ा, जोधपुर ग्रामीण में दर्ज करवायी जाकर अनुसंधान शुरू किया जायेगा।