जयपुर। कोटा में नाबालिग छात्रा के हत्यारे ट्यूशन मास्टर से पुलिस पुछताछ कर रही है। पुछताछ में चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या करने से लेकर भागने तक का मास्टर प्लान बनाया था। आरोपी गौरव जैन ने पुलिस को यहां तक कहा कि अगर वो मेरी नहीं सकती तो किसी की नहीं हो सकती।
ठान लिया था मना करेगी तो मार दूंगा
आरोपी गौरव जैन ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह छात्रा को बहुत पंसद करता था। और उसने 13 फरवरी को उसे प्रपोज करने का प्लान बना लिया था। पहले से ही सोच के रखा था कि अगर वह मना करेगी तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके लिए आरोपी ने कमरे में पहले से ही गला दबाने का समान रखा हुआ था।
भागने के बनाये दो प्लान
पूछताछ में सामने आया कि उसने भागने के दो प्लान बना लिये थे ताकि एक प्लान फेल हो जाये तो दूसरा प्लान काम कर सके। पहला प्लान ट्रेन से भागने का था और दूसरा प्लान बस से भागने का था। आरोपी गौरव जैन ने हत्या से एक दिन पहले ही छावनी चौराहे पर ट्रेवल एंजेसी पर खुद जाकर बस टिकट बुक करवाई थी।
मीनाक्षी नाम से उसने हरिद्वार की टिकट बुक करवाई। पुलिस को घटना जल्दी चलने के कारण इसलिए दूसरे प्लान के मुताबिक वह भागा।
आरोपी भागने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया और पाटन के गामछ में उसने स्कूटी खड़ी कर लड़की का गेटअप लिया। उसके बाद पाटन से फिर कोटा के नयापुरा पहुंचा। बस से फरार हो गया। गेटअप इतना परफेक्ट था कि महिला पुलिस भी देखकर पहचान नहीं पाई की वह लडका है या लडकी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी का सजा दिलायेगी जायेगी।