उदयपुरवाटी में सुहागिनों की भीड़ से बाजार मे आयी बहार

संवाददाता  सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी


सुहाग की अमर कामना के लिए महिलाओं द्वारा मनाये जाने वाले करवाचौथ के कारण आज बाजार मे सुहागिनों की भीड़ से बाजार गुलज़ार नज़र आ रहा हे . उदयपुरवाटी कस्बे के मुख्य बाजारों में करवा चौथ पर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ से बाजार मे पाँव रखने की भी जगह नही हे . विशेषकर फुटपाथ पर बिक रहे मिट्टी के करवा ओर छलनी तथा पूजापा ख़रीदा जा रहा हे वहीं श्रगांर की दुकानो मे कास्मेटिक भी काफी बिक रहा हे तेजा चौक स्थित श्रगांर की दुकान पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा मेकअप, लिपस्टिक इत्यादि ख़रीदी जा रही हे . करवा चौथ पर सुहागिनें सौंलह श्रगांर करके छलनी मे चाँद के दर्शन करती हे फिर अपने पिया के हाथो से करवा से जल पान करती हे . कई जगह उद्घापन भी होते हे इसलिए किराणा की दुकानो पर भी भीड़ हे . बरसो से मिट्टी के करवे बना रहे हे जगदीश प्रजापति ने बताया कि फ़ैन्सी करवे बाजार मे आ जाने से देशी करवो की माँग घटी हे . फ़ैंसी करवे लाल पेन्ट से मोती एवम् ज़री की नक़्काशी से सुसज्जित होते हे फिर भी अधिकांश महिलाएँ देशी करवे भी खरीद रही हे . रजपूती ओर जोधपुरी ड्रेसो का चलन भी बड़ा हे इन शोरूम मे शहरी महिलाओं की भीड़ देखी जा रही हे . इमिटेशन ज्वैलरी शोरूम मे भी महिलाओं की भीड़ हे . कास्मेटिक का होलसेल करने वाले महेश तिलोकानी ने बताया करवा चौथ के कारण बाजार मे माँग बढ़ी हे शहरी ओर ग्रामीण व्यापारी पिछले दिनो से ही अपने स्टाँक मे इज़ाफ़ा कर लेते हे . पवित्र रजवाडी पोशाक के मनोहर सिंह शेखावत बताते हे फैशन के दौर मे उच्च वर्ग की शहरी महिलाओं मे रजपूती ओर जोधपुरी ड्रेस का चलन बढ़ा हे विवाह ओर त्यौहार पर इन देशी परिधानों के प्रति महिलाओं का आकर्षण बढ़ा हे गहना आर्ट ज्वैलर के दिनेश सोनी बताते हे लाइट ब्राइडल किराये पर जा रहे हे ED ओर मेटल के आयटम भी अच्छी मात्रा मे बिक रहे हे . कुमकुम ब्यूटी पार्लर की श्रीमती कांता देवी हर्षिता ब्यूटी पार्लर के अनुसार आज सुबह से ही आई ब्रो, हेयर सेटिंग, वेक्सिंग इत्यादि कराने वाली महिलाओं की भीड़ हे करवा चौथ पर भी मेकअप कराने वाली महिलाओं की भीड़ रहेगी l