संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
इको सेंसेटिव जोन व मुकुंदरा हिल्स अभ्यारण क्षेत्र में आने के बाद भी अवैध खनन करता लगातार सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से कर रहा है अवैध खनन प्रशासन मूकदर्शक नहीं है कोई अंकुश
धनेश्वर आबादी क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर कर , कर रहे हैं जीवन निर्वाह लगातार खान में विस्फोट से आ रहे हैं पत्थर उछलकर घरों में मकान भी थर्रा कर कांप जाते हैं कईयों के तो प्लास्टर भी उखड़ गए हैं
अवैध खनन करता आबादी क्षेत्र के लोगों को डरा कर नियमों को ताक में रख खनन विभाग की मिलीभगत से भारी विस्फोटक पदार्थों का उपयोग कर दिन के वक्त भी डीप हॉल विस्फोट कर रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को जानमाल के नुकसान का खतरा बराबर बना हुआ है
जिले के ग्राम धनेश्वर आबादी क्षेत्र के 20 मीटर के दायरे में सरकारी भूमि पर हो रहा है अवैध खनन धनेश्वर के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे जीवन निर्वाह लगातार खान में विस्फोट से आ रहे हैं उछलकर पत्थर मकान भी विस्फोट से थर्रा कर काम जाते हैं कईयों के तो मकानों का बुरा हाल है प्लास्टर भी उखड़ चुका है क्षेत्र के लोगों द्वारा कई वर्षों से कई बार शिकायतें की पर अवैध खनन माफिया राजनीतिक पहुंच और पैसों के प्रभाव से संबंधित विभागों में मिलीभगत कर चला रहा है अवैध गोरखधंधा ग्रामीण अपनी पीड़ा लेकर जाएं कहां |