संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 25 जून, कोटा जिले के कस्बे थाना क्षेत्र में बिसलाई माताजी मंदिर के पास अल सुबह एक शिक्षक की बेरहमी से मारपीट व सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। शिक्षक अपने घर से बाइक से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में बैठे अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर वार कर दिया। घायल शिक्षक ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक को गंभीर अवस्था में सुल्तानपुर चिकित्सालय लेकर गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक राजेंद्र मीणा बिसलाई गांव का निवासी था जो कि मोरपा डाहरा विद्यालय में कार्यरत था। खेती बाड़ी का काम होने से वह अपने गांव बिसलाई आया हुआ था। शनिवार अलसुबह अज्ञात हमलावरों ने खेत में जाते समय उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही बुडादीत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां सुल्तानपुर चिकित्सालय मोर्चरी के बाहर परिजनों से जानकारी ली। मृतक के दो पत्नियां है। एक के एक लड़का तो दूसरी पत्नी के एक लड़का व एक लड़की है।