ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा, कोटा राजस्थान
सरकार के कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों से किए गए वादे अभी तक अधूरे- महेंद्र सिंह
कर्मचारी चेतना यात्रा में की आंदोलन की घोषणा।
14 सितंबर से जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत का विभिन्न मांगों को लेकर होगा बड़ा आंदोलन
कोटा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत की कर्मचारी चेतना यात्रा मैं कर्मचारी आंदोलन की घोषणा की गई साथ ही 14 सितंबर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने तथा विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का आगाज कर दिया गया है
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रमुख महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व नियमित व अनियमित संविदा महिला एवं ठेका पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ नियमित करने के वादे किए थे, परंतु 4 वर्ष बाद भी किसी वर्ग के कर्मचारी की मांगों को पूरा नहीं किया। और ना ही संगठनों से इस संबंध में कोई वार्ता कर समाधान किया, जिससे कर्मचारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 14 सितंबर से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू किए जाएंगे एवं अनियमित कर्मचारियों को नियमित करवाना, संविदा निविदा पर कार्य करने वाले पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर, लोक जुंबिश कार्मिक, आदि को नियमित करवाना, प्रबोधको की पूर्व की सेवा को नियमित सेवा में जोड़ना, 9 18, 27 की जगह 7,14,21, 28 चयनित वेतनमान दिलवाना, हेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लाभ दिलवाना, वेतन विसंगति को दूर करवाना, प्रबोधक पदोन्नति में आ रही समस्याओं को दूर कर प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्ति दिलाना एवं पदों में वृद्धि कर शेष सभी प्रबोधकों की पदोन्नति करवाना, रेडियोग्राफर संवर्ग के ग्रेड को केंद्र के समान 4200 करना तथा मेस अलाउंस को बढ़ाने के बारे में भी मांग की गई, इस दौरान प्रबोधक संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सयावत, प्रदेश प्रवक्ता गोपाल धाकड़, तकनीकी विश्वविद्यालय संघ से जिला अध्यक्ष जमनालाल भार्गव ,लेखराज कसाना प्रबोधक संघ के कोटा जिला अध्यक्ष सत्य नारायण उपाध्याय, रमेश सुमन, एमडी अंसारी,श्याम मनोहर डोरिया, बजरंग मीणा, सुनील भार्गव ,रोहित चौधरी, चंचल लता शर्मा, महेश गौतम ,मोहम्मद अशफाक, देवेंद्र सिंह राठौड़, महेश बैरवा, उमेश जोशी,महेंद्र नगर ,संगीता बैरागी,नरेश गुर्जर,पूनम चौधरी,विकास दिक्षित, रौनक मिश्रा,अंजनी शर्मा, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र शर्मा ने किया।
कोटा पहुंचने पर कर्मचारी महासंघ एकीकृत के महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह , कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, कोटा जिला संयोजक हरिसूदन शर्मा, प्रबोधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डूकिया, लैब टेक्नीशियन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र फोजदार, नर्सेज एसोसिएशन संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भूदेव धाकड़, प्रबोधक संघ के प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, कोटा महासंघ के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रबोधक संघ के संभाग अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, महासंघ की संरक्षक हंसा त्यागी का कोटा आगमन पर महासंघ के संबद्ध घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।