संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान |
सरपंच व सचिव कर रहे हैं मनमर्जी ग्राम पंचायत में बैठने का नहीं है समय, नहीं हो रहे हैं ग्रामीणों के काम
ग्रामीणों ने की विधायक से शिकायत
कोटा | जिले के सांगोद तहसील के ग्राम पाचडा की झोपड़ियां बल्लभपूरा पाचडा के ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर को शिकायत की शिकायत कर्ता रवि मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत के पाचडा की झोपड़ियां ग्राम में लाइट की समस्या के लिए 8 दिन से भी अधिक समय बिजली कनेक्शन व खाद्य सुरक्षा के लिए सेक्रेटरी व सरपंच के पास आते हैं लेकिन यह हमें मिलते नहीं इससे हमें 11 दिन से गांव में लगभग 50 घरों में लाइट नहीं है और हम में से कुछ नया कनेक्शन लेना चाहते हैं लेकिन पंचायत अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने से काम नहीं हो पा रहा है गर्मी में पानी की भी समस्या हो रही है शिकायतकर्ता में देवलाल जगदीश खेमचंद्र राजवीर छोटू हरि बल्लभ रविशंकर आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |