संवादाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी|
नानी बाई के मायरे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
इंसानियत ग्रुप में अतिथियों का किया सम्मान
हंसनला धाम गुहाला के हनुमान दास जी मोनी बाबा से लिया आशीर्वाद
बीरो भात भरण ने आयो..........
सीकर जिले के नीमकाथाना के पास गोडावास रेलवे स्टेशन के नजदीक सात दिवसीय संगीतमय नानी बाई के मायरे का समापन आज होगा l इंसानियत ग्रुप के संस्थापक कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिन तक आयोजित नानी बाई के मायरे में रोज महिलाओं ने अच्छी खासी संख्या में आकर नानी बाई के मायरे का रसपान किया l कथावाचक पंडित रणवीर भाई जी ने अपने मुखारविंद से कथा में आई महिलाओं को नानी बाई के मायरे का सारांश विस्तार से समझाया l हंसनला गुहाला के हनुमान दास जी मोनी बाबा से भी कथा स्थल पर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान नीमकाथाना विधायक के पुत्र सुमित मोदी , डॉक्टर मोहर सिंह जाखड़, दयाराम चाहर, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बड़सरा, ईश्वर सिंह यादव सेफ्रागुवार, समाजसेवी मदन लाल भावरिया , ने भी आकर कथा स्थल पर आरती में भाग लिया इस दौरान एडवोकेट प्रेम सिंह महला ,डॉक्टर सागर, सुरेंद्र शर्मा ,समाजसेवी मदन लाल भावरिया . भगवान सिंह चाहर ,अनची देवी, संतोष देवी ,रोहिताश ताखर चंद्रपति ,भगवान सिंह लाठर ,ईश्वर लाल ,कन्हैया लाल ,बद्री प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे ,l