संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा
सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो की मौत व चार घायल हो गये।
नगरपालिका की नई आबादी में फस्ट फ्लोर के निर्माणधिन मकान की दीवार गिरने से एक महिला व एक पुरुष मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही सादड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुच कर मृतको के शव को मोर्चरी मे रखवाया। वही घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम के आदेश मकान सील कर ठेकेदार व मकान मालिक के विरुद्ध मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया।