संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां|
युवक ने मस्जिद में घुसकर मस्जिद के मीनार के ऊपर लगे माइक साउंड व चांद सितारा तोड़कर छत पर डालें मुस्लिम समाज में आक्रोश की कार्यवाही की मांग बारां किशनगंज 28 मार्च जिले के किशनगंज कस्बे में आज देर रात को एक युवक द्वारा जामा मस्जिद में घुसकर मस्जिद की मीनार के ऊपर लगे माइक साउंड वह चांद सितारा तोड़कर छत पर ही डाल कर फरार हो गया पुलिस ने आसपास पूछताछ कर युवक को रामगंज मंडी से गिरफ्तार कर बारां किशनगंज के लिए रवाना हो गए
सूचना मिलने पर बारां जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा सअतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा , पुलिस उप अधीक्षक मनोज गुप्ता ,किशनगंज उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल ने घटनास्थल पहुंचकर मुस्लिम समाज की मस्जिद पर पहुंचकर जांच कर मुस्लिम समाज के लोगों से घटना की जानकारी लेकर मुस्लिम समाज के लोगों को समझाइश कर शांति बनाए रखने व युवक को तुरंत गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मुस्लिम समाज के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पत्रकारों ने एसपी कल्याण मल मीणा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज रात्रि को लगभग तीन साढे 3:00 बजे एक युवक मस्जिद में घुसकर मस्जिद की मीनार पर चढ़कर मीनार पर लगे माइक साउंड वह चांद सितारे तोड़कर नीचे छत पर डाल दिए एसपी मीणा ने पत्रकारों को आगे बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों से पूछताछ की तो समाज के लोगों ने दिनेश नागर नाम के युवक को मस्जिद के आसपास घूमते हुए देखा बताया
पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए वह तत्परता दिखाते हुए तोड़फोड़ करने वाले उक्त युवक दिनेश को रामगंज मंडी से डिटेन भी कर लिया गया है।
कस्बे में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है।
किशनगंज मुस्लिम समाज के सदर अजीज नाजा ने दिनेश नामक युवक के खिलाफ मस्जिद में माइक साउंड, चांद ,सितारा तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूचना मिलने पर मुस्लिम समाज के लोग समाज के सदर अजीज नाजा, पूर्व सदर अब्दुल हाफिज, पूर्व सदर शफीक मोहम्मद ,पप्पू पठान, शाहरुख, अब्दुल सत्तार, बाबू कुंडी, सिराज अंसारी, उस्मान, रफीक टेलर, दीदार भाई, चीपु भाई ,आदि लोगइकट्ठे होकर किशनगंज पुलिस थाने पर् पहुंचे कर तोड़फोड़ करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।