रक्तदाता सेवा सम्मान से युवा सम्मानित
राष्ट्रीय युवा योजना और स्माईल वर्ल्ड पीस फाउण्डेशन के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर निमाज के उन युवाओं का सम्मान जो कई बार रक्तदान कर चुके है | 14 जून को 14 युवाओं को " रक्तदाता सेवा सम्मान " से ग्राम पंचायत, निमाज में सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना संस्था सचिव नीरू हजारिका (असम) के द्वारा हुई | इसके बाद मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती दिव्या कुमारी का सम्मान शॉल और माला नीरू हजारिका एवं शिक्षका रेखा सिंघला और कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सरपंच भगवती सिंह उदावत का साफा और माला पहनाकर सम्मान पुखराज कोचर व कालुराम खण्डप्पा , विशिष्ट अतिथि (पंचायत समिति सदस्य) सोनु खण्डप्पा का सम्मान शॉल और माला से श्री मती रेखा नायक एवं मीनाक्षी कुमावत , ग्राम सेवक मनीष कुमार का साफा और माला से सम्मान शिक्षक प्रभुराम खण्डप्पा और मो. युसूफ ने किया | फिर रक्तदाताओं का "रक्तदाता सेवा सम्मान" एवं संस्था चिन्ह टी-शर्ट अतिथियों द्वारा निम्न युवाओं का सम्मान किया -1.अभिषेक सिंघला 2.आकाश परिहार 3.मनीष उज्ज्वल 4.लक्ष्मी कुमावत 5.श्रवण सिंघला 6.प्रताप नायक 7.ओम प्रकाश भाटी 8.योगेश राजपुरोहित 9. नेमीचन्द घोड़ला 10.पारसमल कुमावत 11.गुलजारीलाल व्यास 12.विजय कुमार 13.भरतराज मेघवाल 14.रशीद मोहम्मद | जय जगत पुकार जा... सबकी अपनी हो जमीन सबका आसमान हो... गीत युवा कवि, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम के गट्स के द्वारा प्रस्तुति दी गई | अध्यक्ष उद्बोधन मे भगवती सिंह जी ने कहा कि खुन का कोई जाति धर्म नहीं होता है, हम सभी इंसान हैं हमेशा मानवता का परिचय देना चाहिए | निमाज के युवा अधिक से अधिक रक्तदान कर निमाज का नाम राज्यभर में रोशन करें | युवाओं का होशला बढ़ानेवाले कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए | आज कबीर साहब जयंती पर उनका भी स्मरण किया गया |अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे | मंच का संचालन रशीद मोहम्मद ने किया | अंत में संस्था सचिव नीरू हजारिका ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम में निम्न लोगों की उपस्थिति रही - चंद्राराम कुमावत, विजय राणा, मनभर कवर, बड्रीनारायण मेघरिख, मांगीलाल सुथार, लक्षीनारायण सेन, टीकम खाण्डप्पा, एलिजाबेथ, हर्षवर्धन सिंह, सिद्धार्थ सिंह पंवार , कबीर गांधी अरस्तु , बाबुलाल माली इत्यादि की उपस्थिति रही |
हर साल रक्तदान कर कई लोगों को जीवनदान देते हैं |
नीरू हजारिका (असम) , सचिव, स्माईल वर्ल्ड पीस फाउण्डेशन