जयपुर। अगर आप किसी लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं और आपके पास पीएफ अकाउंट है तो ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप अपने फोन से ही आपके पीएफ अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं, और वह भी जब आपके पास अगर फोन में इंटरनेट नहीं है। आइये जानते हैं आप कैसे अपना पीएफ बैलेंस चैक कर सकते हैं।
एसएमएस या मिस्ड कॉल के जरिए पीएफ बैलेंस
ईपीएफओ में खाता रखने वाले कर्मचारी अपने डिवाइस पर निम्नलिखित नंबर डायल करके अपने पीएफ बैलेंस की जांच कर सकते हैं- 7738299899 और 011-22901406।
इसके अलावा एसएमएस के माध्यम से भी आप राशि की जांच कर सकते हैं, इसके लिए आपको ' EPFOH UAN LAN ' टाइप करना होगा और इसे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर भेजना होगा।
बता दें कि वित्त मंत्रालय ने 2020-21 के लिए पीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दी। सामाजिक सुरक्षा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है कि “ईपीएफओ ने ईपीएफओ के सदस्यों के कुछ 25.0 करोड़ खातों में वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी के ब्याज को क्रेडिट करने के निर्देश जारी किए हैं।”
इसके अलावा राशी की जानकारी ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और पोर्टल खुलने के बाद मेंबर पासबुक पर जाकर अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं।