राजस्थान से ब्राह्मण समाज के हजारों लोग पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस कार्यालय पर किया सद्बुद्धि यज्ञ

भरतपुर, राजस्थान प्रदेश से अलग-अलग जिलों से महेश शर्मा अध्यक्ष पर कल्याण बोर्ड राजस्थान के समर्थन में कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए । लोगो ने कांग्रेस पार्टी को अवगत कराया कि आपने विप्र समाज के नेता के साथ बहुत गलत किया है क्योंकि राजस्थान में जो ब्राह्मण समाज को एकत्रित करने का कार्य किया जो शर्मा ने किया है । कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों के नाम से जानी जाती है लेकिन अब राजस्थान का ब्राह्मण समाज पूरी तरह प्रत्येक जिले में नाराज है । समय रहते हुए कांग्रेस पार्टी को महेश शर्मा को याद किया जाए उनको मालवीय नगर विधानसभा से या अन्य विधानसभा से टिकट देकर ब्राह्मण समाज का मान रखा जाए नहीं तो ब्राह्मण समाज नाराज होकर प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन आगामी चुनाव में करेंगे ।