पलक झपकते ही चुराते थे बाइक, तीन आरोपी पकड़े

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
जिले के सुल्तानपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गई बाइक के पार्ट्स व 2 मोटरसाइकल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों में फिलहाल अभी पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले राहुल उर्फ डोनू (20) पुत्र मदनलाल ऐरवाल, शब्बू हुसैन (19) पुत्र असलम हुसैन निवासी इस्लाम नगर सुल्तानपुर व शाहरूख उर्फ शारूस्टार (20) पुत्र फारूक निवासी श्रमिक कॉलोनी बारां को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से बाइक पार्ट्स व आरजे20 एम एस 3953 वाहन स्वामी हनुमान प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मेघवाल बस्ती
खजुरान सांगोद तथा आरजे20बीएस7375 वाहन स्वामी महेश कुमार पुत्र मनोहर लाल
निवासी मकान नं0 951 मुक्ती मार्ग लकडी की टाल नयापुरा कोटा की 2 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।