पाली ( मुकेश राजा ) अंतिम दिन लॉटरी क्लब में मरीजों की रही भीड़
तीन दिविसीय शिविर में करीब तीन सौ से भी ज्यादा मरीजों का किया उपचार
कल मंडिया रोड स्थित पुष्कर भवन में होगा दो दिवसीय स्पर्श शिविर का आयोजन पूर्व नगर परिषद सभापति व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप हिंगड़ के जन्मदिन के उपलक्ष में बापू नगर स्थित लॉटरी क्लब में प्रदीप हिंगड़ द्वारा तीन दिवसीय स्पर्श चिकित्सा शिविर के तीसरे और अंतिम दिन मरीजों की भीड़ रही। तीन दिवसीय शिविर में करीब 300 से भी ज्यादा मरीजों ने अपना इलाज कराया एवं इलाज कराते हुए मरीजों के चेहरों पर सुकून देखा गया।
शिविर में विजय नगर के स्पर्श चिकित्सक राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी सेवाएं देते हुए शिविर में आए सिर दर्द , कंधे और पीठ का दर्द ,जोड़ों का दर्द ,घुटनों का दर्द कमर दर्द , पैर में मोच, सहित कई प्रकार के शरीर के अंग का पुराने दर्द का इलाज निशुल्क किया गया। शिविर मे पूरे दिन संबंधित बीमारी का इलाज कराने जिले भर से मरीज आए। वहीं शुक्रवार से मंडिया रोड स्थित पुष्कर धाम में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।