पुरानी रंजिश को लेकर बाइक पर आए तीन युवकों ने किया एक युवक पर तलवार और लोहे के सरिए से किया प्राणघातक हमला

पुरानी रंजिश को लेकर बाइक पर आए तीन युवकों ने किया एक युवक पर तलवार और लोहे के सरिए से किया प्राणघातक हमला,....
आरोपी सीसी फुटेज में हुए कैद.....
घायल को उपचार के लिए ले जाएगा बांगड़ अस्पताल सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस पहुंची मौके पर...... महाराणा प्रताप चौराहा पर बीती रात्रि की घटना,

पाली

औद्योगिक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहे पर बीती रात्रि को पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर आए तीन युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया घायल युवक को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है . तो वहीं सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सारे मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सोसाइटी नगर निवासी विनोद पुत्र खेमाराम जाती खटीक जो अपने घर से महाराणा प्रताप चौराहे की ओर जा रहा था कि तभी पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर आए तीन युवको ने विनोद पर लोहे के सरिए से हमला करते हुए घायल कर दिया । वही पूरी घटना सीसी फुटेज में कैद हो गए । सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना से पुलिस मौके पर पहुंच सीसी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की।

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान