जयपुर। कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात को युवक और युवती के शव पटरी पड़े हुए मिले। सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस को दोनों मृतकों की जेब से पहचान पत्र मिले जिसके अनुसार उनकी पहचान अर्चना मीणा (21) गोठड़ा, करमोदा सवाई माधोपुर व अजय सिंह मीणा (22) छारोदा सवाईमाधोपुर के रूप में हुई।
भीजगंज मंडी स्टेशन मास्टर के मुताबिक यह रविवार देर लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास की बताई गई है। ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी ट्रैकमैन ने स्टेशन मास्टर को दी और स्टेशनमास्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद भीमगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों भाई बहनों का शव ट्रेन से कटकर क्षत विक्षत हो गया जिसे कपड़े में बांधकर मुर्दाघर में रखवाया गया।
पुलिस की शुरुआती छानबीन से पता चला है कि मरने वाले युवक युवती मौसेरे भाई बहन हैं। और दोनों ही किसी जानकारी से मिलने के लिए जयपुर से कोटा के लिए निकले थे। दोनों कोटा जवाहर नगर में किसी से मिलने जा आ रहे थे। कोटा पहुंचकर दोनों ट्रैक पर गुड़ला की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गये। फिलहाल पुलिस इस केस आत्महत्या मान रही है। अभी परिजन शव लेने नहीं पहुंचे हैं। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारणों का पता चल सकता है।