जयपुर। आज सुबह बॉलिवुड और देश वासियों के लिए एक बुरी खबर आई। बिग बॉस 13 के विजेता, अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस समाचार के बाद उनके फैन्स और टीवी जगत सदमे हैं। मुंबई के कूपर अस्पताल में जब सिद्धार्थ को लाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है।
सिद्धार्थ के परिजनों ने बताया कि वे रात को बिना किसी दिक्कत के सोये थे लेकिन सुबह उठे नहींं। सुबह जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने किसी और संभावित घटना के लिए नहीं कहा है। सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और यूवा अभिनेता का जाना फिल्म और टीवी जगत को सदमे में डाल गया है।
बता दें कि दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। और इस रुकावट के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारण वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों का बढ़ जाना।
एक वैश्विक चिकित्सा रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि अधिकांश 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिल के दौरे का अधिक खतरा होता है, लेकिन हाल के वर्षों में 50 से कम उम्र के लोगों में दिल के दौरे में तेजी से वृद्धि हुई है। और इसका कारण अस्वथ्य आहार या जीवनशैली बताया जा रहा है। अगर आपको सीने में जकड़न, दर्द और दबाव, साँसों की कमी, थकान, चिंता या पसीना, ठंडा पसीना, असमान दिल की धड़कन ऐसे लक्षण हों तो ये हार्टअटैक के हो सकते हैं।
पीडी हिंदुजा अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ अमेय उदयवर कहते हैं, "युवा आबादी में दिल के दौरे की बढ़ती संख्या के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। उनमें से एक हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया नामक फैक्टर है जिसका मतलब जन्म से उच्च कोलेस्ट्रॉल है।