संवाददाता
शिवकुमार शर्मा बूंदी
नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्था के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर ने ग्राम सीलोर एवं करजूना मे विवेकानंद युवा एवं युवती मंडल के माध्यम से संगोष्ठी का आयोजन किया। एन वाई वी ने सभी को जल संकट से अवगत कराते हुए बताया कि आने वाली पीढ़ियों को इस भयंकर जल संकट का सामना ना करना पड़े इसके लिए हम सभी को वर्तमान में जल का संचयन करना आवश्यक है कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता देवी ने बताया कि दैनिक जीवन में हम पानी का बहुत ज्यादा दुरुपयोग करते हैं जिसे हमें खुद को ही बचाना होगा और दैनिक क्रियाकलापों के माध्यम से हम जल का बहुत ज्यादा संचयन कर सकते हैं इसी के साथ युवती मंडल के माध्यम से नुक्कड़ नाटक करके जन-जन को जागरूक किया गया एवं नुक्कड़ नाटक मंडली के द्वारा ग्राम सिलोर एवं करर्जूना के नुक्कड़ पर जल संचयन एवं कोरोना टीकाकरण के नाटक करके प्रत्येक जन जन को जागरूक किया गया । एनवाईवी ने उपस्थित सभी सदस्यों को मास्क वितरित किए।