जिला सेशन न्यायाधीस सुथार की अध्यक्षता में दो दिविसीय ब्लाक स्थरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हूवा आगाज..
आयोजित विभिन खेलों में निजी एव सरकारी स्कूलों के बच्चे ले रहे है भाग..
पाली …
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के तत्वाधान एव एस.एम.जे.बी.राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय हाउसिंग बोर्ड पाली के सहयोग से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बांगड स्टेडियम में
दो दिवसीय पाली ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक आगाज किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) एस.आर.सुथार , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली सुन्दरलाल खारोल , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) देवेन्द्र सिंह भाटी कार्यकम में अतिथि के रूप में सिरकत की। प्रतियागिता का उद्घाटन जिला सेशन न्यायाधीश एस एल सुथार ने फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
प्रथम दिन विभिन्न राजकीय व निजि विधालयो के खिलाडियो ने टेबल टेनिस, बैडमिण्टन,कब्बडी, वाॅलीवाल,फुटबाल,बास्केट बाल,100 मीटर दौड,200 मीटर दौड,400
मीटर दौड,उॅची कूद,लम्बी कूद आदि मे अपना बेहतरीन दमखम दिखाया। इस मौके पर मुख्य लाक शिक्षा अधिकारी के संदर्भ व्यक्ति प्रभु सिंह राजपुरोहित, श्रीमती किरणबाला, तेज कंवर राठौड,भंवर गौरी, समीर गोहरान, विक्रम सिंह परिहार, प्रवीण वैष्णव, भगवानदास बाबानी, गजेन्द्र कुमार सैन,मुकेश गग्गड, नीमाराम देवासी, नवीन जैन, जया कर्मचंदानी,दर्शना शेखावत, सरीता राजपुरोहित,स्नेहा चौधरी, आदि मौजूद रहे।
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान