संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
हजारों की संख्या में रहे ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित
जिला प्रमुख आपके द्वार , जन सुनवाई कार्यक्रम बुधवार को पंचायत समिति शाहबाद की ग्राम पंचायत मुण्डियर तथा पंचायत समिति किशनगंज की ग्राम पंचायत बांसथूनी में सम्पन्न हुआ जहां पर जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया का तलवार, माल्यार्पण, शाॅल, श्रीफल भेंट कर भावभीना स्वागत सम्मान किया।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह पर जिला प्रमुख का भव्य स्वागत सम्मान किया गया तथा लगभग दो हजार के करीब व्यक्तियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया।
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने उपस्थित जनसमूह को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रमुख आपके द्वार जन सुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य ग्राम पंचायत स्तर पर ही स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान हो सके तथा इसके लिए ब्लाॅक स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान प्रमुखता से कर सके। जन सुनवाई कार्यक्रम के एक-दो दिन पूर्व प्रचार-प्रसार करवाया जाता है ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याओं के निदान तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रह सके। श्रीमती भाया ने कहा कि उनके द्वारा संचालित ट्रस्ट के माध्यम से भी सहायता उपलब्ध करवायी जाती है।
भाया ने कहा कि उनके द्वारा लगातार जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाकर जन समस्याओं को सुना जा रहा है तथा शिविर के दौरान जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है उनका समाधान किया जा रहा है। इसी के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के शीघ्रता से निराकरण कर राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर होगा उन्हें वहां पर भिजवाया जाकर समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाली सभी समस्याओं का विभागवार संधारण किया जाकर इनकी समीक्षा भी उनके द्वारा की जा रही है। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान श्रीमती भाया ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की।
जन सुनवाई के दौरान आग से टापरी जल जाने पर 31000 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करवायी गयी। 4 पालनहार योजना से लार्भािन्वत किए गए, ग्रामीणों को पट्टे तथा दिव्यांगों को ट्राई साईकिल उपलब्ध करवायी गयी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत बांसथूनी में प्रतीक्षालय एवं स्वागत द्वार का जिला प्रमुख द्वारा लोकार्पण किया गया। जिला प्रमुख ने जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण नही हुआ उनका 5 दिवस में समाधान कर जिला परिषद में सूचना भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा ने संबोधित करते हुए कहा कि बारां जिले के विकास में सभी जनप्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रहे है तथा सभी का प्रयास है कि जिले में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जा सके।
होली मिलन महोत्सव में लिया भागः- जिला प्रमुख द्वारा मुण्डियर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम से वापस लौटते हुए पंचायत समिति शाहबाद के उप प्रधान द्वारा कपिल स्कूल केलवाडा में आयोजित होली मिलन महोत्सव में कांग्रेसजनों के साथ भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं एवं आमजन को होली की शुभकामनाएं दी।