अनारक्षित टिकट हेतु “यू.टी.एस.” मोबाइल एप उपयोग करें और कतार से बचें
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 10 नवम्बर ,
अनारक्षित टिकट यात्रियों की सुविधा एवं कैश लेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिये कोटा रेल मंडल द्वारा मंडल के रेलवे स्टेशनों से यात्रा हेतु “यू.टी.एस.” मोबाइल एप पर अनारक्षित टिकट बुक कर सकते है ।
“यू.टी.एस.” मोबाइल एप द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका :-
• गूगल प्ले स्टोर, विन्डोस स्टोर, एप्पल स्टोर से यू.टी.एस. एप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें।
• टिकट बुकिंग के प्रकार (पेपरलेस अथवा पेपर) का चयन करें।
• यात्रा प्रारम्भिक स्टेशन एवं गंतव्य स्टेशन का चयन करें ।
• टिकट बुक करने हेतु आर-बॉलेट,डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करें।
• आर-वॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई, अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा न्यून्तम रु. 100/ तथा अधिकतम रु. 9500/- तक रु. 100/- के गुणांक में रिचार्ज करें।
• आर-वॉलेट के रीचार्ज पर 3 प्रतिशत बोनस प्राप्त होगा ।
• टिकट बुक करने हेतु लॉगिन करें।
• लॉगिन आई.डी./मोबाइल नं. रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
• मोबाइल ऑफलाइन मोड में होने पर भी टिकट दर्शाया जा सकता है।
• आपका मोबाइल ही आपका टिकट है।
“यू.टी.एस.” मोबाइल एप पर उपलब्ध सुविधाएँ :
अनारक्षित टिकटो की बुकिंग, मासिक टिकट जारी एवं उसका नवीनीकरण, आर-वॉलेट का बैलेन्स जाँच, आर-वॉलेट सरेंडर की सुविधा एवं बुक किये गये टिकटों का विवरण की जाँच इत्यादि ।
प्रमुख विशेषताएँ:-
त्वरित टिकट बुकिंग, अनावश्यक कतार से राहत, समय बचत एवं प्रारंभिक स्टेशन में 30मी. तथा अधिकतम 20 कि.मी. के दायरे में बुक करने की सुविधा ।
अधिक जानकारी के लिए 139 या ई-मेल ccorwcr@gmail.com सम्पर्क करें ।