जयपुर। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नये नये फीचर्स इजाद करता रहता है। व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को पहले से भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा देगा। WABetaInfo के मुताबिक टेक्स्ट के बगल में एक 'एडिटेड' लेबल दिखाई देगा और यूजर्स किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं। यह नया फीचर "डिलीट मैसेज" फीचर का एक वैकल्पिक विकल्प होगा।
WABetaInfo के द्वारा शेयर किये गये एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक WhatsApp पर मैसेज को एडिट करने का लेबल दिखाई दे रहा है। साथ ही WhatsApp आपको किसी मैसेज को एडिट करने के लिए ठीक 15 मिनट का समय देगा। जैसा कि सभी के लिए डिलीट किये गये संदेशों के साथ होता है। हालांकि व्हाट्सएप यह सुनिश्चित नहीं कर सकता है कि आपका संदेश रिसीवर को प्राप्त होने के बाद एडिट किया जा सकता है या नहीं।
बता दें कि फिलहाल यह फीचर डवलप किया जा रहा है। और हमारे पास रिलीज़ की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है, और हमारे पास यह भी जानकारी नहीं है कि एक नया अपडेट कब जारी किया जाएगा । जैसे ही कोई अपडेट इस बारे में आयेगा हम आपको तुरंत जानकारी देंगे।
इसके अलावा मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने चुनिंदा बिजनेस यूजर्स के लिए अपना सब्सक्रिप्शन प्लान रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप बिजनेस और गूगल प्ले स्टोर और टेस्टफ्लाइट पर आईओएस यूजर्स के लिए व्हाट्सएप बिजनेस दोनों के लिए रोल आउट किया जा रहा है। प्रीमियम योजना व्यवसाय खाताधारकों के लिए एक वैकल्पिक सुविधा है और अभी के लिए, यह उपयोगकर्ताओं को केवल दो सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करेगी।