अधिवासी अभियंता M&P jvvnl द्वारा कर्मच्चारि के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दो का वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां|

मीटर प्रोटेक्शन विंग jvvnl बाबजी नगर बारां आफिस में कार्यरत अधिशाषी अभियंता शंभुनाथ प्रसाद द्वारा तकनीकी सहायक सोनू अंसारी को भद्दी भद्दी गालियां ओर जातिसूचक शब्दो से पूरे स्टाफ के सामने अपमानित किया व धक्का मुक्की व थप्पड़ जड़ दिया जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने जयपुर डिस्कोम विधुत कर्मच्चारि कांग्रेस इंटक यूनियन को पूरे मामले की जानकारी दी, जानकारी मिलते ही यूनियन के जिलाध्यक्ष,ओम वर्मा, जिलाकार्यकारी अध्यक्ष नीरज मीना ,व पूर्व इंटक जिला अध्यक्ष नंद लाल मीणा जी द्वारा समस्त कर्मचारियों के साथ पुलिस थाना कोतवाली जाकर xen संभु प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया ,जिला महामंत्री ओम वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ अन्याय ,व शोषण किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जॉयगा दोषी अधिकारी के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही अम्ल में नही लाई गई तो धरने,प्रदर्शन व कार्य भहिस्कार किया जाएगा, जिलाकार्यकारी अध्यक्ष नीरज मीणा ने बताया कि एक अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को अशोभनीय भाषा मे बात करना गाली गलौच करना,व मारपीट करना कतई सोभा नही देता इसकी जयपुर डिस्कोम विधुत कर्मच्चारि कांग्रेस इंटक कड़ी शब्दो मे निंदा करता है सोमवार को अधिकारी को निलंबित को मांग को लेकर उच्च अधिकारोयो को ज्ञापन दिया जॉयगा व कार्य भहिस्कार किया जॉयगा जिससे भविष्य में कोई और अधिकारी इस तरह के कृत्य को अंजाम नही दे।पूर्व जिला अध्यक्ष नंद लाल मीणा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की व बताया कि उक्त अधिकारी पहले भी इस तरह के कार्यो को अंजाम दे चुका है व अपने आचरण को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है इनके कार्य से सभी कर्मच्चारि तनाव में रहते है इसके खिलाफ रणनीति बनाकर जल्द से जल्द इसको निलंबित करवाया जॉयगा मांगे नही मानने पर पूरे बारां जिले में जयपुर डिस्कोम विधुत कर्मच्चारि कांग्रेस इंटक यूनियन प्रदर्शन करेगी

http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-07-at-7.42.35-PM.mp4