संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
दिनाँक 17 दिसंबर,
नेहरू युवा केंद्र बूंदी एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरु युवा मंडल संस्थान बटावती के तत्वाधान में ग्राम बटावती में बेसिक व्यवसायिक प्रशिक्षण सिलाई का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मैं मां सरस्वती पर माला अर्पण कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।जिसके अंतर्गत 25 महिलाएं 3 माह तक निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे दक्ष प्रशिक्षिका संतोष प्रजापति महिलाओं को कौशल संवर्धन हेतु प्रशिक्षण देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक संजय शर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बतावटी थे।
अध्यक्षता पूर्व वार्ड पंच कालू लाल मीणा ने की।
विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष चौथमल मीणा वह समाजसेवी मथुरालाल सरोया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंकिता पॉटर के द्वारा नेहरु युवा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई ।
मंडल अध्यक्ष सोनू प्रजापत ने आभार व्यक्त किया।
सचिव जितेंद्र मीणा
कोषाध्यक्ष नरेश मीणा
मंडल संचालन सत्य नारायण प्रजापत के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा आज के समय में महिलाओं में सिलाई प्रशिक्षण एक अच्छा कौशल है इसमें महिला अपने कौशल के माध्यम से रोजगार भी प्राप्त कर सकती है और आत्मनिर्भर भी होती है।