आसपास के 20 गांव हो रही पानी की समस्या,,, पाली जिले के जैतारण गांव का मामला,,,

जिले भर में पानी के लिए मचा हाहाकार,,,

70साल का बुजुर्ग चढ़ा 100 फुट पानी की टंकी पर,,

आसपास के 20 गांव हो रही पानी की समस्या,,,
पाली जिले के जैतारण गांव का मामला,,,

 


पाली/ जैतारण

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान

पाली,,


शहर जिले भर में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है। जिसको लेकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है । समस्या के समधान को लेकर भरसक प्रयास भी कर रही है।
कही 10 दिनों के बाद तो कहीं उससे भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा,
जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
पानी की समस्या के समाधान को लेकर पाली जिले के जैतारण गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मदनलाल राव गांव में ही बनी 100 फुट पानी की टंकी पर चढ़ विरोध प्रदर्शन किया बुजुर्ग के समर्थन में आसपास के बीस गांव के लोगो ने भी उसका समर्थन करते हुवे वहा खड़े रहे।
बता दें कि पाली जिले के सबसे बड़े जवाई बांध खाली हो जाने की वजह से जिले भर में पानी की समस्या हो गई। शहर के आस पास के इलाको मे तो प्रशासन द्वारा पानी के टैंकर और हेडपंप पर टांकिया रख घर-घर पानी पहुंचा रहे है, लेकिन गांव में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है । इसी के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग भरी गर्मी में पानी की टंकी पर चढ़ते हुए अपना विरोध किया। सूचना पर समंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच समझाइए करते हुवे टंकी से नीचे उतारा।