नवनियुक्त उपखंड अधिकारी का किया स्वागत
हर घर तिरंगा के तहत चर्चा की गई
सुमेरपुर,महेंद्र मेवाड़ा
लॉयन्स एवं लियो क्लब सुमेरपुर हिल्स परिवार द्वारा उपखंड कार्यालय में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी का स्वागत किया।
क्लब संरक्षक वह मार्गदर्शक लॉयन शीला हरवानी ने बताया कि हमारे क्लब हिल्स के चार्टर अध्यक्ष व जोन चेयरमैन लॉयन पंकज राज मेवाड़ा के सानिध्य में सुमेरपुर के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल का क्लब के सदस्यों द्वारा साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया व नवनियुक्त तहसीलदार हीर सिंह चारण वह थानेदार हनुमान राम का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
क्लब चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी के स्वागत सम्मान में हमारी मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है ये हमारे लिये गौरव की बात है व राज्य सरकार द्वारा वह भारत सरकार द्वारा 13 से 15 तारीख तक हर घर तिरंगा की मुहिम चला रखी है उसी के मध्य नजर चर्चा की गई वह लॉयन्स क्लब सुमेरपुर हिल्स परिवार की तरफ से प्रशासन के साथ हर तरह का सेवा कार्यो में सहयोग करने का वादा किया गया।
उपखंड अधिकारी ने क्लब हिल्स परिवार का आभार जताया व लियो अध्यक्ष दीपिका व्यास ने सभी साथियो का समय देने के लिए आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया
इस पुनीत अवसर पर क्लब सरंक्षक शीला हरवानी, अध्यक्ष कंचन हरवानी,
लियो अध्यक्ष दीपिका व्यास, सचिव सुनीता मेवाड़ा, सह कोषाध्यक्ष विशाल सिंघवी, क्लब प्रशासक प्रियंका मेवाड़ा, सह सचिव महेंद्रराज मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।