राव कॉलोनी में हनुमान जी महाराज का महिलाओं ने किया कीर्तन

-कीर्तन में भजनों पर जमकर झूमी महिलाएं

-छम छम नाचे देखो वीर हनुमान.........


उदयपुरवाटी l कस्बे में पहाड़ी की तलहटी में स्थित वार्ड नंबर 24 में राव कॉलोनी में शनिवार को हनुमान जी महाराज का महिलाओं ने कीर्तन किया l हनुमान जी महाराज का कीर्तन गीता कंवर एवं रेखा कंवर के नेतृत्व में करवाया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया l भजन कीर्तन के दौरान हनुमान जी महाराज के भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी l छम छम नाचे देखो वीर हनुमान भजन पर नीतू कंवर राव जमकर झूमी l इस दौरान मंदिर परिसर का आलोकिक  फूलों से श्रृंगार भी किया गया l इस मौके पर सौभाग कंवर, सुशीला कंवर , अनीता राव उर्फ नीतू कंवर , मोना कंवर , पायल कंवर , किरण कंवर , शाहिद सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया l