दो वर्ष से रुका हुआ शिव मंदिर का कार्य शिवरात्रि पर पूर्ण

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

मंत्रोंचारण के साथ निर्भय पार्क में शिव परिवार विराजमान

निर्भय पार्क हैदादाबाड़ी स्थित शिव मंदिर निर्माण का कार्य पिछले दो वर्षों से कुछ असामाजिक तत्वों के विरोध के कारण रुका हुआ था जो आज आपसी समझाइश से पूरा हुआ।
पार्षद रामबाबू सोनी ने बताया की निर्भय पार्क महिला विकास समिति द्वारा दो वर्षों से धन राशि एकत्रित करने के उपरांत मंदिर निर्माण करते समय असामाजिक तत्वों द्वारा विरोध के कारण काम रुक गया था आज शिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 पंडितों ने विधिवत रूप से मंत्रोंचारण के साथ पूजन-अर्चना की और शिव परिवार को विराजमान किया इस अवसर पर शैलेन्द्र भार्गव गोदावरी धाम, लक्ष्मणदास महाराज राम दाम जगदीश संगीत धोखे वाले फिर हनुमान मंदिर, रामदास मुण्डियाँ स्थल सन्तों की मौजूदगी में कार्य सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश बिरला विधायक संदीप शर्मा रहे मुख्य जजमान राजेंदर राजावत ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।