योग सप्ताह: तीसरे दिन हुआ इम्प्यूनिटी बढ़ाने व पोषण संबंधी योगाभ्यास
संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 16 जून। जिला कलक्टर रेणु जयपाल के निर्देशन में संचालित निरोगी बूंदी अभियान के तहत अंतराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की श्रृंखला में आयुर्वेद विभाग द्वारा संपूर्ण जिले में आयोजित योग सप्ताह के तीसरे दिन आज इम्यूनिटी बढ़ाने और पोषण संबंधी योगाभ्यास कराया गया।
आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि योग सप्ताह के चौथे दिन शुक्रवार को जोड़ों के रोगों से संबंधित विशेष योगाभ्यास कराया जायेगा। जिला मुख्यालय पर खेल संकुल में आयोजित योगाभ्यास में योग - प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण नाकेडी द्वारा मंडूकासन, धनुरासन,नाड़ी शोधन प्राणायाम, भस्त्रिका, सूर्यनमस्कार आदि योगाभ्यास कराया गया। शुक्रवार से राज्य के विभिन्न भागों से आए हुए 15 योगप्रशिक्षकों की विशेष टीम बूंदी के विभिन्न ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर षट्कर्म - विशेष योगाभ्यास का प्रर्दशन कर आमजन को योग प्रति जागरूक करेंगी।