Baran Crime: हत्या के प्रकरण के 04 अभियुक्त गिरफ्तार
बारां 24 फरवरी , पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 24.01.2023 को कुण्ड चौराहा मियादा पर पवन यादव पुत्र मूलचन्द यादव उम्र 50 साल निवासी मियादा के साथ मारपीट की घटना हुई थी इसके सम्बन्ध में पवन यादव के पर्चा बयान के आधार पर थाना बारा सदर पर धारा 341,323,308,143 भादस में मुल्जिम महेन्द्र यादव, जोधराज गुर्जर निवासीगण निवाडा तथा अक्षय मीणा, सूरज मीणा, रामसिंह मीणा निवासीगण खेती जागीर व 2-3 अन्य के विरुद्ध थाना सदर पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घायल पवन यादव को उसी दिन राजकीय चिकित्सालय बारां से कोटा रेफर कर दिया गया था, जिसका न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा पर ईलाज चल रहा था जिसकी 23.02.2023 को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक पवन यादव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा इस मामले में धारा 302 भादस जोड़ी गई।
छुट्टनलाल मीना थानाधिकारी थाना सदर की टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने 23.02.2023 को आरोपी जोधराज गुर्जर अक्षय मीणा, रामसिंह मीणा व सूरज मीणा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड पर लिया गया है। इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता बाबत् तपतीश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- 1. जोधराज पुत्र मांगीलाल गुर्जर उम्र 30 साल निवासी मियादा
2. अक्षय मीणा पुत्र श्यामस्वरूप उम्र 24 साल निवासी खेडी जागीर
3. रामसिंह मीणा पुत्र सूरजमल उम्र 35 साल निवासी खेडी जागीर
4. सूरज मीणा पुत्र मुकुटबिहारी उम्र 22 साल निवासी खेडी जागीर