वार्ड 65 में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश छापौला का जनसंपर्क, क्षेत्रवासियों ने माला पहनाकर किया स्वागत
जयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 65 में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश छापौला ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं तथा स्थानीय मुद्दों को जाना।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने मुकेश छापौला का शाखा व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। लोगों ने उन्हें आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में भी जनसंपर्क को लेकर उत्साह देखने को मिला।
मुकेश छापौला ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित रखना नहीं, बल्कि जनता के हित और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं—सड़क, सफाई, नाली-सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और नियमित जनसुनवाई—के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि जनता की आवाज ही उनकी प्राथमिकता है और वार्ड का विकास सभी के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलने पर वे हर वर्ग के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
जनसंपर्क के दौरान मिले स्नेह और समर्थन के लिए मुकेश छापौला ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
“जनता का साथ, क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति के हित की आवाज यही हमारा संकल्प है।