वन क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए 1 जेसीबी को किया जप्त

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.

वन विभाग के अतिक्रमियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान से अतिक्रमियों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। शनिवार को हिंडोली वन क्षेत्र के मेंडी में वन क्षेत्र में अतिक्रमण करके जेसीबी की सहायता से जमीन फाड़ने की सूचना मिली सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार जासू वन विभाग के उड़नदस्ते के साथ मौके पर पहुँचे । वन विभाग की टीम को आता देख अतिक्रमी भाग छुटे। वही चालक जेसीबी को छोड़कर फरार हो गया। इस पर उड़नदस्ते ने कार्यवाही करते हुए मौके से जेसीबी को जप्त करके वन नाका गोठड़ा में खड़ा करके राज तहवील में लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गया।कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ते में डाटुंण्डा नाका प्रभारी सत्यनारायण, खिण्या नाक प्रभारी ओमराज बैरवा, गोठड़ा नाका प्रभारी बाबू सिंह,पेच की बावड़ी नाका प्रभार द्वारका प्रसाद,थाना नाका प्रभारी राज चंदेल व शिवजीलाल मौजूद रहे।
वही रेंजर दीपक कुमार जासू ने बताया कि अतिक्रमियों के विरुद्ध विभागीय सख्ती आगे भी जारी रहेगी।