जयपुर न्यूज डेस्क। स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जिब्रालियन शहर में एक बडी दुर्घटना हो गई। जिसमें 1 व्यक्ति के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जिब्रालियन शहरजिब्रालियन शहर में एक कार दो टैरेस बार जाकरा घुस गई जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम सात घायल हो गए।
स्थानीय समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेनिश सिविल गार्डस ने बताया कि कार को जो व्यक्ति चला रहा था उसे उन्होंने घटना के बादगिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की आंखो देखी बताते हुए चश्मदीदों ने कहा कि एक कार छतों में घुस गई और फिर तेज गति से भाग गई। आपातकालीन सेवाओं ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोगों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया था, अन्य भी अपने साधनों से अस्पताल जा रहे थे। घटना के कारणों की अभी जांच की जा रही है।