कोटा मंडल में पार्सल कार्य का उचित संचालन संबंधित 10 दिवसीय संरक्षा अभियान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 22 नवम्बर, कोटा मंडल द्वारा लदान / उतरान हेतु ट्रोली/ठेलों के सही संचालन सुनिश्चित करने के लिए 19 नवम्बर से 28 नवम्बर तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय गहन संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे पार्सल ठेले में किसी भी प्रकार की टूट फूट न हो, पार्सल ठेले को पकड़ने के हैंडल ठीक तरह से जुड़े हों एवं ढीले न हों, पार्सल ठेले में अनुपात से अधिक पैकेज न रखे जाएँ जिनसे ठेलों को प्लेटफार्म पर चलाते समय पैकेज प्लेटफार्म पर न गिरें, ज्यादा वजन होने की स्थिति में पार्सल ठेले को 2 व्यक्तियों द्वारा चलाया जाए, ठेलों को गाडी के आगमन से पूर्व प्लेटफार्म पर पहुँचाया जाए जिससे समय रहते लोडिंग / अनलोडिंग शुरू हो सके, गाडी के प्लेटफार्म प्रवेश करने की स्थिति में किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न हो, पार्सल ठेले को प्लेटफार्म पर लगी चेकर टाइल्स से दूर चलाया जाए जिससे ठेला या पैकेज ट्रैक पर न गिरें इत्यादि तख्यो की अनुपालना सुनिश्चित किया जाना है