जयपुर। मोटोरोला ने आज भारत में एक नया मोटो जी-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह फोन Moto G72 है। कंपनी ने इस फोन को 108MP कैमरा, 6GB रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जैसी शानदार सुविधाओं के साथ इस फोन को लॉन्च किया है। आइये यहां फोन की कीमत और फीचर्स सहित पुरी जानकारी आपको देते हैं।
Moto G72 की कीमत और उपलब्धता
नया लॉन्च किया गया Moto G72 भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ सिंगल वैरिएंट में आता है। भारत में इस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह भारत में ग्रे और पोलर ब्लू कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट के माध्यम से 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो फोन 14,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, जिसमें एक्सचेंज पर 3,000 रुपये कैशबैक और चुनिंदा बैंकों के माध्यम से की गई खरीदारी पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट शामिल है।
Moto G72 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, स्मार्टफोन में 6.6-इंच का पोलेड डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz है, टच सैंपलिंग रेट 576Hz और IP52 डस्ट और वाटर रेपेलेंट कोटिंग है। फोन में Moto G72 MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ है। इसका वजन मात्र 166 ग्राम है।
कैमरों की बात करें तो, नया लॉन्च किया गया Moto G72 स्मार्टफोन पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर होता है। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 30W TurboPower तकनीक को सपोर्ट करती है। अतिरिक्त सुविधाओं में 13 5G बैंड के लिए समर्थन और डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं।