बारां, 20 अक्टुबर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर आबकारी विभाग व पुलिस एफएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गांव चांचौडा व उदपुरिया थाना छबड़ा क्षेत्र में 11 लीटर वाश नष्ट की। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता के आदेशानुसार अवैध हथकड़ कच्ची शराब के विरूध्द चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, वृताधिकारी वृत छबडा तरूणकान्त सोमानी के निर्देशन में थानाधिकारी थाना छबडा छुटनलाल मीना, थानाधिकारी बापचा राधाकिशन प्रहलाद व थानाधिकारी पाली मय सीमा सुरक्षा बल, एफएसटी प्रभारी अशोक नवल अभियन्ता सीटीपीपी छबडा, पुलिस बल तथा आबकारी विभाग के अजय जैन जिला आबकारी अधिकारी बांरा, प्रकाश देवडा आबकारी निरीक्षक वृत छीपाबडोद, मदनलाल मीणा प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल छबडा, प्रमोद सिंह प्रहराधिकारी बांरा, सुरेश प्रहराधिकारी अकलेरा के द्वारा शुक्रवार को गांव चांचौडा व उदपुरिया थाना छबड़ा क्षेत्र में अवैध हथकड कच्ची शराब के विरूध संयुक्त कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान 11 हजार लीटर वाश मौके पर नष्ट की गई।