PM-KISAN योजना में पंजीकृत किसानों को 31 मई को जारी 11वीं किस्त, नये लाभार्थी सूची में नाम चेक करें

जयपुर। प्रधान किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि कल किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान के तहत 21,000 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त जारी करेंगे। किसानों खातों में

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा प्रधानमंत्री शिमला में आयोजित 'गरीब कल्याण सम्मेलन' कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए 21,000 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही मोदी नौ केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित 16 योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बातचीत करेंगे। बता दें कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन 'आजादी का अमृत महोत्सव' साल भर चलने वाले समारोह के तहत किया जा रहा है।
लाभार्थी सूची में ऐसे करें अपना नाम चैक

सेना ने पुलवामा एनकाउंटर में जैश के दो आतंकी को ढेर किया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

बता दें कि PM KISAN योजना 2019 में PM नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य देश भर के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को कृषि योग्य भूमि के साथ आय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, 6000 रुपये प्रति वर्ष की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये की तीन 4-मासिक किश्तों में जारी की जाती है।