जयपुर। भारत में COVID-19 मामलों में लगभग 43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई हैं स्वास्थ्य मंत्रालये के आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,247 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान कोरोना वायरस से एक मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार इस समय देश में 11,860 कोरोना के केस एक्टिव है ये कुल केसों का 0.03 प्रतिशत है। इन नये मामालों के साथ देश में कुल कोरोना केसों की संख्या 43,045,527 हो गई है।
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 928 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें मिलाकर भारत में अबतक कुल 42,511, 701 लोग रिकवर हो चुके हैं। साथ ही देश में रिकवरी दर 98.76 % दर हो गयी है | भारत में 42,511, 701 लोग कोरोना वायरस से लड़ कर ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोरोना की 186.72,15865 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है । वहीं पिछले 24 घंटे में 16,89,995 वैक्सीन लगाई गई है |
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामले
राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। दूसरे दिन भी 500 से ज्यादा कोविड-19 के केस आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 501 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। सोमवार को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7% को पार कर गयी है | | सोमवार को दिल्ली में आए मामलों के बाद संक्रमण दर,7.79 फीसदी हो गई है, जो 28 जनवरी के बाद सबसे अधिक है. 28 जनवरी को संक्रमण दर 8.60 फीसदी थी . इस समय दिल्ली में कोरोना के 1729 मरीज सक्रिय हैं, जो कि 1 मार्च के बाद सबसे अधिक हैं | 1 मार्च को 1769 सक्रिय मरीज थे |