उद्धव ठाकरे की मीटिंग में मौजूद रहे 13 विधायक, एकनाथ शिंदे के साथ 49 विधायकों का समर्थन!

जयपुर। महाराष्ट्र सियासी ड्रामा खूब चल रहा है। कभी 'बागी' शिंदे खेल को पलट रहे हैं तो कभी शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के बयान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे रात में ही सरकारी भवन से निकल कर मातोश्री लौट आए हैं। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने अभी तक पद नहीं छोड़ा है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विवाद के बीच गुरुवार सुबह चार और विधायक गुवाहाटी पहुंचे

उद्धव ठाकरे की भावुक अपील
मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद शिवसेना प्रमुख ने अपने पार्टी के लोगों से भावुक अपील की। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री की वे मुख्यमंत्री कुर्सी छोडने के लिए तैयार हैं। शिंदे या कोई भी पार्टी का सिपाही इस गद्दी पर आकर बैठ सकता है लेकिन, पार्टी को तोडे नहीं।

महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर संकट
ऐसे में महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर संकट बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री की सीट इस समय 'हॉट सीट' बन जाती है। और ऐसे में बागी विधायक ने एक नया वीडियो सामने लाकर ताकत दिखाई. इतना ही नहीं, शिंदे ने कहा कि कुल 49 विधायकों का समर्थन किया गया। जिसमें से शिवसेना के 42 विधायक बताए जा रहे हैं। और हाल ही में सभी विधायकों के साथ वीडियो जारी किया गया था। फिलहाल सभी विधायक गुवाहाटी के लग्जरी होटलों में ठहरे हुए हैं। बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक
ऐसे में शिवसेना सुप्रीमो ने आपात बैठक बुलाई है। उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री पर बैठक बुलाई। गौरतलब है कि बैठक में 12 विधायक ही थे। यानी बेटे आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के 13 विधायकों की संख्या अब उद्धव ठाकरे के पास है. खबरें हैं कि शिंदे के साथ कई और विधायक हाथ मिला सकते हैं। राजनीतिक गलियारों के मुताबिक शिवसेना कभी भी ताश के पत्तों की तरह ढह सकती है।