जयपुर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 14 महिलाओं को छुड़ाया है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों शमीम अहमद भट, शगुफ्ता और अस्मत को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जिले में मानव तस्करी के सक्रिय होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने दुलीपोरा गांव में छापेमारी की और भट के घर और आसपास के स्थानों से नाबालिग लड़कियों सहित 14 पीड़ितों को बचाया।" उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी व्यक्ति घाटी के अन्य हिस्सों से बडगाम में महिलाओं की तस्करी करते थे। उन्होंने कहा कि बचाए गए पीड़ितों को चदूरा के नारी निकेतन पुनर्वास केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।