ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
बाढ़ राहत कार्यो मे डीसीएम श्रीराम द्वारा 1500 राशन किट का सहयोग
कोटा। जिले मे किये जा रहे बाढ़ राहत कार्यो मे सहयोग हेतु डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की इकाई श्रीराम फर्टिलाईजर्स एंड केमिकल्स द्वारा इटावा ब्लॉक मे आने वाले ग्रामीण इलाको मे बाढ़ पीड़ितों के लिए 1500 सूखे राशन किट का सहयोग किया गया।
जिला प्रशासन, कोटा द्वारा संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं रेजिडेंट हेड, श्री वीनू मेहता से बाढ़ राहत कार्यो मे सहयोग के आवहान पर डीसीएम श्रीराम द्वारा रुपए 12 लाख की राहत समाग्री दिनाक 28 अगस्त 2022 (रविवार) को सुपुर्द की गयी।
यह समाग्री बृजमोहन बैरवा, एडीएम सिटी कोटा, अरविंद सिंह, इंस्पेक्टर, आरटीओ कोटा, आरएस सेंगर, उप महाप्रबंधक डीसीएम श्रीराम, कोटा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति मे इटवा ब्लॉक के लिए आज रवाना की गयी।
डीसीएम श्रीराम द्वारा कोटा शहर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे सीएसआर, कोविड रिलीफ एवं प्राकृतिक आपदा के समय पर कई उत्कृष्ट कार्य किये जाते रहे है।
हाल ही मे संस्थान द्वारा सेनिटेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत कोटा शहर के लगभग 120 सरकारी स्कूलों मे शौचालय का निर्माण, जीर्णोधार व व्यवहार परिवर्तन पर कार्य किया जा रहा है, जल सरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडाना मे 2 बड़ी जल सरचना पूर्ण की गयी है एवं 1 अन्य सरचना पर कार्य किया जा रहा है।