संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति इटावा के ग्राम ढीपरी में आयोजित शिविर में 21 विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकों को पात्रता के अनुसार लाभ दिया गया। शिविर में 161 आवासीय पट्टे वितरित किये एवं 76 सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशने स्वीकृत की गई।
शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबन्धित विभागों से समन्यवय कर मौके पर निराकरण कराया। उन्होंने बताया कि शिविर में 145 नामान्तरण, 510 राजस्व अभिलेख, खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से 22 खातों का विभाजन कर 56 व्यक्तियों को लाभान्वित किया, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीणा ने बताया कि शिविर में 161 व्यक्तियों को ग्राम पंचायत की आबादी क्षेत्र में पुश्तैनी आवासों के आवासीय पट्टे जारी किये गये। उन्होंने बताया कि शिविर में मनरेगा योजना के तहत 13 परिवारों के जॉबकार्ड जारी किये गये। जन्म-मृत्यु के 3 प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन का 1 प्रमाण-पत्र एवं 97 लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार वृद्धा, विधवा पेंशन जारी की गई। ग्रामीणों को वर्षों बाद जब अपने आवासों का हक मिला तो उनके चेहरों पर खुशी खिल उठी। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार के अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी सोच के साथ प्रशासन व सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी कि अन्तिम पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से जुडें।
तहसीलदार पीपल्दा प्रीतम मीणा ने बताया कि कास्तकारों को 1 रास्ते के प्रकरण, 87 व्यक्तियों के जाति, मूल निवास, हेसियत प्रमाण-पत्र एवं आपसी सहमति से 1 प्रकरण पैतृक कृषि भूमि के लम्बित वाद निस्तारण किये गये। शिविर में 217 व्यक्तियों को राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपियां वितरित की गई। ग्रामीणों ने सरकार के इस अभियान का आभार व्यक्त किया और सभी योजनाओं में लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा ‘आज मेरा काम हुआ मैं खुश हूं’ सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेकर खुशी जाहिर की। शिविर में अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों ने कैम्प में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये आवश्यक कार्यवाही की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार खातौली नरोत्तम मीणा, बीसीएमएचओ, सहायक विकास अधिकारी कादिर मोहम्मद, हरिमुकेश नागर, सरपंच गिर्राज आर्य सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहें।